मुल्थान तहसील की अंतिम छोर की कोठी कोहड़ पंचायत के अंर्तगत उहल नदी पर अंग्रेजों के समय से बना 40 मीटर लंबा पथर का पुल गत दिन भारी बारिश के कारण बह जाने से रोलिंग गाँव की लगभग 600 जनसंख्या पंचायत व तहसील से कट गई है।

पंचायत की पूर्व प्रधान रक्षा देवी, प्रेम सिंह, सुरजीत, रविंदर, जगजीवन, रोशन लाल, पूर्व बार्ड मेंबर रूप चंद ने कहा की पुल के ढह जाने से गांव के स्कूली बच्चों, लोगों को गांव का आम रास्ता कट जाने से 15 से 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इस बारे तहसील दार मुल्थान, एसडीएम, ब्लॉक अधिकारी को सूचना दे दी गई है।
लोगों ने विधायक किशोरी लाल से आग्रह किया है कि जल्द ही पुल का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। मुल्थान-कोठी कोढ़ सडक़, व् मुल्थान-लोहारडी सडक़ें आज जीरो प्वाइंट के पास भूस्खलन होने से बंद रहीं।
इधर लोगों में हरी राम, रमेश, संत राम, सीता राम, मंगत राम, सोहन सिंह, प्रेम चंद ने कहा आज दोनों सड़कों पर कोई भी बसें नही जाने से लोगों भारी परशानी झेलनी पड़ी।
इधर लोक निर्माण विभाग वीड़ के एसडीओ अरविन्द शर्मा ने बताया कि मशीने दोनों सड़कों पर लगी हैं, मौसम साफ रहा तो जल्द ही दोनों सड़कें बहाल हो जाएंगी।






























